सारस्वत समाज कुंडीय ट्रस्ट का होली स्नेह मिलन 1 मार्च को पर्वत पाटिया में

सूरत। सारस्वत समाज कुंडीय ट्रस्ट (रजी.), सूरत के तत्वावधान में होली स्नेह मिलन 2026 का आयोजन रविवार, 1 मार्च 2026 को वकील वाडी, पर्वत पाटिया, सूरत में किया जाएगा। समाज की आम सभा में इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
कार्यक्रम में राजस्थानी लोक गीत-संगीत, चंग धमाल और सपरिवार स्नेह मिलन के साथ स्वादिष्ट सवरुचि भोजन की व्यवस्था की जाएगी, जिससे समाजबंधुओं को पारंपरिक उत्सव का आनंद मिल सके।
ट्रस्ट अध्यक्ष देवीलाल सारस्वा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। आयोजन के लिए उदाराम ओझा (रामसर), जगदीश प्रसाद तावानियाँ (तेजरासर) और विजय कुमार सारस्वा (हेमासर) को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं, मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी राहुल ओझा (बीकानेर) और विनोद कुमार सारस्वा (छापर) को सौंपी गई।
सारस्वत समाज ने सूरत के सभी समाज परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली स्नेह मिलन को सफल बनाने की अपील की है।




