वेसु शाखा द्वारा अमरोली स्थित गांधारी गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित

सूरत। गुजरात प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की वेसु शाखा द्वारा रविवार, 8 फरवरी 2026 को अमरोली स्थित “गांधारी गौशाला आश्रम” में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौशाला में गायों के लिए विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल-फूल की व्यवस्था की गई तथा हरे चारे के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की गई।

गौ सेवा सह-संयोजक प्रभात जालान ने बताया कि शाखा द्वारा नियमित रूप से मासिक गौ सेवा और जन सेवा का संकल्प लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक महीने के दूसरे रविवार को गौ सेवा तथा चौथे रविवार को जन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा सूरत शाखा अध्यक्ष प्रकाश बिंदल, सुशांत बजाज, दीपक डालमिया, सिद्धार्थ अग्रवाल, अमित मस्कारा, निर्मल अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी उपस्थित सदस्यों ने गौ सेवा के इस कार्य में उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया।




