businessTextileसूरत सिटी

सूरत में ‘एनर्जी–पावर–इलेक्ट्रिकल एक्सपो 2026’ को जोरदार प्रतिसाद

दो दिनों में 7 हजार से अधिक विजिटर्स पहुंचे, 60 एग्जिबिटर्स ने प्रदर्शित की नई तकनीकें

सूरत: द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा सदर्न गुजरात चैंबर ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट सेंटर के संयुक्त उपक्रम से 6, 7 और 8 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 से शाम 7:00 बजे तक सरसाणा स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में ‘एनर्जी–पावर–इलेक्ट्रिकल एक्सपो 2026’ का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी को विजिटर्स का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने बताया कि ‘पावरिंग द फ्यूचर – टुडे’ थीम के साथ ऊर्जा, पावर और इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर इस एक्सपो का आयोजन किया गया है। इसमें सूरत के साथ-साथ अहमदाबाद, राजकोट, गांधीनगर, पुणे, मुंबई और गाजियाबाद से कुल 60 एग्जिबिटर्स भाग ले रहे हैं।
प्रदर्शनी में रिन्यूएबल और क्लीन एनर्जी सेक्टर, सपोर्टिंग सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स व कंपोनेंट्स तथा सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन टेक से जुड़े विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
एक्सपो में भाग लेने वालों में लगभग 65 प्रतिशत मैन्युफैक्चरर्स और 35 प्रतिशत ट्रेडर्स व डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं, जिन्हें सूरत सहित राज्य के विभिन्न शहरों से आए विजिटर्स का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
शुक्रवार और शनिवार—इन दो दिनों में ही 7 हजार से अधिक लोगों ने एक्सपो का दौरा कर प्रदर्शित उत्पादों और सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button