श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस गुजरात महिला शाखा की प्रथम प्रांतीय बैठक सफल

सूरत (वेसु): श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस की गुजरात महिला शाखा की प्रथम प्रांतीय बैठक गुरु पुष्कर भवन, वेसु (सूरत) में गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक संगठनात्मक सुदृढ़ता, महिला सशक्तिकरण तथा भावी कार्ययोजनाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
बैठक की अध्यक्षता गुजरात प्रांतीय अध्यक्ष सरिता कुकडा ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन सह-कोषाध्यक्ष सुनीता चोरडिया द्वारा किया गया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री ममता विशलोत, कोषाध्यक्ष कंचन मेहता, सह-कोषाध्यक्ष, सुनीता चोरडिया सहित प्रांत की उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार-प्रसार मंत्री तथा अनेक पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मार्गदर्शिका कंचन भोगर, राष्ट्रीय चेयरपर्सन डॉ. अनामिका तलेसरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना रांका एवं राष्ट्रीय मंत्री, रेनू बोकड़िया की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक की शोभा बढ़ाई। साथ ही अहमदाबाद से पधारी मार्गदर्शिकाएं चंदा खाबिया एवं चंद्रकांता नाहर ने अपने अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन से बैठक को नई दिशा प्रदान की।
बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। आगामी समय में समाजहित में रचनात्मक कार्यों, सेवा प्रकल्पों एवं जागरूकता अभियानों को प्रभावी रूप से लागू करने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने गुजरात महिला शाखा की एकजुटता, कार्यशैली एवं उत्साह की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। कुल मिलाकर, यह प्रथम प्रांतीय बैठक गुजरात महिला शाखा के सशक्त, सक्रिय एवं सेवाभावी कार्यों की एक मजबूत आधारशिला सिद्ध हुई।




