सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

पालनपुर पाटिया में तीन दिवसीय ‘पूज्य साधनी माता वर्षी उत्सव’ श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न

सूरत। पालनपुर पाटिया स्थित जय साधनी माता मंदिर में आयोजित वार्षिक तीन दिवसीय ‘पूज्य साधनी माता वर्षी उत्सव’ श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पोरबंदर से पधारे भगत मूलनशाह एवं भारती माता की विशेष उपस्थिति रही, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक बन गया।

आयोजक हरेश लालवानी ने बताया कि उत्सव के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ साहिब, सत्संग और कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस शुक्रवार को अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ और सायंकाल निखिल लालवानी द्वारा सत्संग-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। द्वितीय दिवस शनिवार को प्रातः ‘आशा दीवार’ का गायन हुआ तथा शाम को भावनगर से पधारे भाई जगजीवन सिंह (तुलसी दास) ने भावपूर्ण कीर्तन से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
समापन दिवस रविवार को अखंड पाठ साहिब का भोग संपन्न हुआ। इसके पश्चात राजकोट से भगत श्री उत्तमभाई एवं राजा वनवाणी द्वारा सांस्कृतिक सत्संग प्रस्तुत किया गया। दोपहर में आयोजित विशाल लंगर (भंडारा) में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह कार्यक्रम वर्षा सोसायटी, पालनपुर पाटिया, रांदेर रोड स्थित बंगला नंबर A-29 में जय साधनी माता सेवा समिति एवं लालवानी परिवार के तत्वावधान में आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों, भक्तों एवं उनके परिवारजनों की सक्रिय सहभागिता से उत्सव सफल एवं स्मरणीय बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button