सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री खाटू श्याम निशान यात्रा संघ द्वारा 36वीं मासिक निशान पद यात्रा का भव्य आयोजन

सूरत। श्री खाटू श्याम निशान यात्रा संघ, आशा नगर उधना के तत्वावधान में 36वीं मासिक श्री खाटू श्याम निशान पद यात्रा का भव्य आयोजन जया एकादशी, गुरुवार 29 जनवरी 2026 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
भव्य एवं विशाल निशान यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6:15 बजे आशा नगर स्थित श्री श्याम मंदिर, श्री आशापूरा हनुमानजी मंदिर प्रांगण से किया गया। यात्रा से पूर्व विधिवत निशान पूजन, ज्योत प्रज्वलन एवं आरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित श्याम भक्तों ने भक्ति भाव से पद यात्रा प्रारंभ की।
श्याम भक्त डीजे की मधुर भजनों की धुनों पर झूमते, गाते और जयकारे लगाते हुए अलथान स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर, श्याम धाम पहुँचे, जहाँ उन्होंने श्रद्धा भाव से भगवान श्री खाटू श्याम के चरणों में निशान अर्पण कर धोक लगाई।
पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्याम बाबा के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button