सूरत सिटी

सरदार मार्केट के पास फल बाजार के शेड में अचानक आग, खाली बॉक्स और प्लास्टिक क्रेट जले

सूरतसरदार मार्केट के पास स्थित फल बाजार में आज तड़के एक शेड में अचानक आग भड़क उठी, जिससे वहां रखे खाली फल के बॉक्स, प्लास्टिक के क्रेट तथा पु्ठे जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी प्रकार के मानवीय नुकसान की सूचना नहीं है।
फायर कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सरदार मार्केट के समीप फल बाजार में फल विक्रेताओं द्वारा एक शेड में रखे गए खाली क्रेट, बॉक्स और पु्ठे में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार कर आग को बुझाया।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सुबह के समय फल बाजार में आग लगने से कुछ देर के लिए व्यापारियों में भय का माहौल बन गया था, हालांकि आग मामूली होने के कारण फायर ब्रिगेड ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button