सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

ओसियां प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन

रविवार दिनांक 18/1/26 को ओसियां प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य आयोजन फ्रेंड्स क्लब अल्थान में किया गया । इस आयोजन पर समस्त सूरत प्रवासी ओसियां ग्रामवासियों को आमंत्रित किया गया । ओसिया निवासी नवल सोनी ने बताया कि खेल के माध्यम से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है इसी उद्देश्य से आपसी मिलन व भाईचारे को बढ़ावा देने के हिसाब से इस प्रीमियर का आयोजन किया गया । पूरे दिन के कार्यक्रम में खाने-पीने की व्यवस्था,बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, 1 मिनट में फ्रेम के साथ फोटो की व्यवस्था व चाय नाश्ते की व्यवस्थाएं की गई । निंबेश्वर महादेव टीम विजेता व दादोसा बाबजी टीम उपविजेता रही । मैन ऑफ़ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार देव सोनी, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार नवल सोनी, बेस्ट चाइल्ड का पुरस्कार वंश सोनी को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button