businessTextileअहमदबाददिल्ली NCRसूरत सिटी

दिल्ली के भारत मंडपम में 1 से 4 मई तक ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026’, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

— चम्पालाल बोथरा (CAIT)
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय व्यापारी संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आगामी 1 से 4 मई, 2026 तक दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में एक विशाल राष्ट्रीय व्यापार मेले “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” का आयोजन किया जाएगा।
कैट की टेक्सटाइल एवं गारमेंट कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन तथा महोत्सव बोर्ड के सदस्य चम्पालाल बोथरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस भव्य आयोजन का उद्घाटन नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की प्रबल संभावना है, जबकि समापन समारोह में द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।
श्री बोथरा के अनुसार, महोत्सव को लगभग 50 केंद्रीय मंत्रियों और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का मार्गदर्शन व सहयोग मिलने की उम्मीद है। देशभर के 36 राज्यों के 9 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला कैट इस मंच के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य रखता है। मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी और उद्योग प्रतिनिधि भाग लेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस राष्ट्रीय महोत्सव बोर्ड का सदस्य और गुजरात प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया है। महोत्सव की तैयारियों और कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए 7 व 8 जनवरी को दिल्ली में बोर्ड सदस्यों, प्रमुख व्यापारियों और उद्यमियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई है, जिसमें भाग लेने के लिए वे दिल्ली पहुँच चुके हैं।
चांदनी चौक के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
श्री बोथरा ने कहा कि इस मेले में हजारों स्टॉल लगाए जाएंगे। उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले व्यापारियों को भारत में निर्मित स्वदेशी उत्पादों से परिचित कराते हुए भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति का सशक्त संदेश देना है। उन्होंने गुजरात सहित देशभर के व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्टॉल लगाकर इस राष्ट्रीय महोत्सव को सफल बनाएं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे शीघ्र ही गुजरात और अन्य जिलों में व्यापारियों के साथ बैठकें कर उन्हें महोत्सव में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button