धर्म

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सूरत में आठ स्थानों पर धरना प्रदर्शन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने किया जिहादी प्रवृत्ति का विरोध

सूरत। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों एवं जिहादी हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 25 तारीख को सूरत शहर में आठ अलग-अलग स्थानों पर विराट धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
विश्व हिंदू परिषद की ओर से बताया गया कि हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों के साथ हो रही हिंसक घटनाएं, मंदिरों पर हमले तथा दीपु चंद्र दास की निर्मम हत्या जैसी घटनाओं के विरोध में यह आंदोलन किया गया। साथ ही बांग्लादेश के पीड़ित हिंदुओं के समर्थन में पूरे देशभर में धरना प्रदर्शन एवं जिहादी प्रवृत्ति के प्रतीकात्मक पुतला दहन का आह्वान किया गया है।
इसी क्रम में सूरत महानगर में कबूतर सर्किल मॉडल टाउन, बापा सीताराम चौक, योगी चौक, मिनी बाजार वराछा, महाराणा प्रताप सर्किल गोदादरा, उधना दरवाजा अणुव्रत द्वार, सिटीलाइट गुजरात गैस सर्किल, अडाजन मोटी हीराबाजार एवं महिधरपुरा सहित कुल आठ स्थानों पर अलग-अलग धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हुए और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, सूरत महानगर के मंत्री श्री विक्रम सिंह भाटी ने हिंदू समाज से इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में आवाज बुलंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह धरना प्रदर्शन अन्याय और जिहादी हिंसा के विरुद्ध हिंदू समाज की एकजुटता का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button