अहमदबादसामाजिक/ धार्मिक

सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद का स्नेहमिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

अहमदाबाद। राजस्थान प्रांत के गढ़सिवाना नगर के जैन समाज के प्रवासी बंधुओं की संस्था सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद का वार्षिक स्नेहमिलन रविवार, 21 दिसंबर 2025 को गांधीनगर स्थित महावीर जैन आराधना केन्द्र में उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी जैन परिवारों ने भाग लिया।
समिति के उपाध्यक्ष मुकेश आर. कंकुचौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजन सुश्रा (DIGP, गुजरात पुलिस), सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बाबूलाल तातेड़ (कोषाध्यक्ष, चम्पावाड़ी सिवाना), हर्षल बागरेचा, स्नेहमिलन लाभार्थी महेन्द्र चंपालालजी छाजेड़, समिति अध्यक्ष दिलीप बागरेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अमित बालड़, सचिव कीर्ति बागरेचा एवं स्नेहमिलन संयोजक मनीष मेहता मंचासीन रहे। संगीतकार झरना वोरा ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष दिलीप बागरेचा ने स्वागत संबोधन में समिति की सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्नेहमिलन के लाभार्थी महेन्द्र कुमार छाजेड़ एवं श्रीमती रीटादेवी छाजेड़ परिवार का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि महेन्द्र छाजेड़ विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय सेवाएं दे रहे हैं, वहीं रीटादेवी छाजेड़ सिवाना क्षेत्र में जैन समाज की प्रथम महिला प्रधान व उप-प्रधान रह चुकी हैं।
अपने संबोधन में राजन सुश्रा ने अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताने और समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा दी। विधायक हमीरसिंह भायल ने सिवाना क्षेत्र के विकास कार्यों एवं पचपदरा रिफाइनरी की जानकारी साझा की। बाबूलाल तातेड़ ने शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में समाज की भूमिका पर बल दिया, जबकि हर्षल बागरेचा ने नवीन तकनीक के सकारात्मक उपयोग का संदेश दिया। लाभार्थी महेन्द्र छाजेड़ ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए सिवाना को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग रखी।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अमित बालड़ ने संस्था की प्रगति यात्रा पर प्रकाश डाला तथा पूर्व अध्यक्ष दिनेश श्रीश्रीमाल ने आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट की जानकारी देकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। मंच संचालन मुकेश आर. चौपड़ा, निखिल कानूंगा एवं वीणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में सचिव कीर्ति बागरेचा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button