Uncategorized

अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा अग्रवाल हेल्थ सेंटर पर हेल्थ व नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

सूरत।अग्रवाल समाज ट्रस्ट के सेवा प्रकल्प अग्रवाल हेल्थ सेंटर पर रविवार को सुबह 8 बजे से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 73 लाभार्थियों ने विभिन्न जांच सेवाओं का लाभ लिया।
इसके पश्चात सुबह 10 बजे से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसे डॉ. सागर शाह की टीम द्वारा संचालित किया गया। नेत्र चिकित्सा कैंप में 72 लोगों ने नेत्र परीक्षण एवं परामर्श प्राप्त किया। जांच के उपरांत
28 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मा एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं, जबकि 13 लाभार्थियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित सभी मरीजों का मेडिकल परीक्षण के बाद निःशुल्क ऑपरेशन अग्रवाल हेल्थ सेंटर पर ही किया जाएगा।
हेल्थ सेंटर के पूर्व चेयरमैन अरविंद गाड़िया एवं प्रवेक्षक विनोद चिड़ावा वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे किया गया। शिविर का उद्घाटन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद अग्रवाल (कोकी भाई), चेयरमैन श्रवण अग्रवाल तथा कैंप स्पॉन्सर पुरुषोत्तम अग्रवाल, वेणी गोपाल अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मधु जी, सुनीता अग्रवाल, श्रीमती मंजू एवं गौरव अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेनजी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम खेतान, सचिव राजू अग्रवाल (जय बाबा),संजय जगनानी,पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय अग्रवाल,प्रदीप सुरेखा, नितेश अग्रवाल,सुभाष गोयल, कैलाश कनोड़िया, सुशील मित्तल, मनोज फोस्टा,विनोद जैन,कैलाश गोयल,प्रकाश बेरीवाल,विमल झाझडिया,सुशील मोदी,वासुदेव चोखानी,पवन कोकड़ा,गौरीशंकर खंडेला, पवन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महिला इकाई की अध्यक्षा रेखा जालान, बबीता अग्रवाल सहित अनेक अग्रबंधुओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button