
सूरत। द साउदर्न गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री द्वारा शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को संहति, सरसाणा में ‘SEO कॉन्फ्रेंस 2025 : सर्च स्मार्ट, ग्रो स्मार्टर’ विषय पर भव्य कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र के चार अग्रणी विशेषज्ञ—डिजिकॉवेब के फाउंडर अमित पंचाल, तेज सोलप्रो के फाउंडर जयदीप परिख, आई विपणन की SEO हेड दिव्या मिस्त्री और फुल–स्टैक डिजिटल मार्केटिंग कंसल्टेंट भौतिक शेख—ने अपने अनुभव और ज्ञान से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
चेंबर के अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने कहा कि तेजी से बदलते डिजिटल दौर में व्यवसायों के लिए ऑनलाइन विजिबिलिटी बनाए रखना और ग्राहकों तक सही तरीके से पहुंचना आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से SEO के भविष्य, ट्रेंड्स और रणनीतियों पर प्रकाश डालने हेतु कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।अमित पंचाल ने वेबसाइट को गूगल AI–ओवरव्यू में लाने के लिए विस्तृत और ह्यूमन–रिटन कंटेंट पर फोकस करने की सलाह दी। जयदीप परिख ने कहा कि 2026 में वही ब्रांड आगे बढ़ेंगे जो AI को समझने लायक स्पष्ट और विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएंगे।दिव्या मिस्त्री के अनुसार, भविष्य के SEO में इमोशनल टच और पर्सनल स्टोरीटेलिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं भौतिक शेख ने कहा कि 2026 से आगे सर्चर बिहेवियर रिसर्च बड़ा विषय बनेगा और ‘जीरो–क्लिक’ दौर में ट्रस्ट फैक्टर सबसे अहम रहेगा।
कॉन्फ्रेंस में SEO के विकसित होते ढांचे, AI के प्रभाव और आगामी डिजिटल चुनौतियों–तकों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला, मानद मंत्री बिजल जरीवाला, खजांची सीए मितिष मोदी सहित अनेक उद्योगपति और प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डिजिटल मार्केटिंग कमेटी के को–चेयरमैन मंजतन मद्रासी ने किया।




