सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

डीपीएस सूरत की आराध्या सौरभ पटावरी ने गुजरात राज्य U-9 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया

सूरत। डीपीएस सूरत की कक्षा 2 की छात्रा आराध्या सौरभ पटावरी ने अहमदाबाद में 30 नवंबर को आयोजित गुजरात राज्य U-9 गर्ल्स चेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। आराध्या ने कुल 6.5/7 स्कोर के साथ प्रतियोगिता में बाजी मारी और अब वह राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप (गुवाहाटी) के लिए क्वालीफाई हो गई हैं।

आराध्या ने मात्र 6 वर्ष की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया और अल्प उम्र में ही उन्होंने उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उनके सटीक मूव, मजबूत रणनीति और आत्मविश्वासपूर्ण खेल ने उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार बना दिया था।आराध्या की इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और सूरत शहर में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनका चयन सूरत के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button