businessTextileलोकल न्यूज़सूरत सिटी

सूरत के बमरोली रोड स्थित कल्प डाइंग मिल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मिनटों में पाया काबू

सूरत। बमरोली रोड स्थित आशापुरी इंडस्ट्री में मौजूद कल्प डाइंग मिल में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बॉयलर के पास रखी मोटर में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मोटर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग तेजी से पूरे यूनिट में फैल गई। घटना के समय मिल में काम कर रहे कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना मिलते ही उधना, मानदरवाजा और भेस्तान फायर स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

फायर फाइटरों ने कड़ी मशक्कत करते हुए पानी की बौछार से कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के बाद फायर विभाग द्वारा कूलिंग की प्रक्रिया भी की गई ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे।

इस आग में डाइंग प्रक्रिया के लिए रखा गया ग्रे कपड़े का बड़ा स्टॉक जलकर राख हो गया, जिससे मिल मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

फिलहाल, फायर विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button