सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री शक्ति धाम सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन

हरेंद्र प्रसाद सराफ अध्यक्ष, अनूप कुमार जालान बने सचिव

सूरत। श्री शक्ति धाम सेवा समिति द्वारा रविवार को आयोजित एक सभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हरेंद्र प्रसाद सराफ को समिति का अध्यक्ष एवं अनूप कुमार जालान को सचिव नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी में अजय पाटोदिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि गोपाल कुमार कोटवाल और रतनलाल दारूका को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गिरिजा शंकर झुनझुनवाला को उप सचिव तथा अनिल पोद्दार को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
समिति की नई कार्यकारिणी में 24 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है। इस प्रकार कुल 31 सदस्यों की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।
सभा में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समिति के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया। नई टीम ने भी समिति के विकास और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button