शाश्वत नवपद ओली का पारणा सम्पन्न और तपस्वियों का हुआ सम्मान
लाभार्थी भरतकुमार घेवरचंदजी लुबाजी छत्रीया वोरा परिवार का किया सम्मान

श्री संघ प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने दी जानकारी मदुराई यहां स्थित श्री सुमतिनाथजी जैन मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय श्री राजेन्द्र भवन में भरतकुमार घेवरचंदजी क्षत्रीया वोरा परिवार सुराणा निवासी राज. मदुराई प्रवासी के सहयोग से आयोजित शाश्वत नवपद ओली का शुक्रवार को पारणा हुआ। श्री संघ प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि ओली की आराधना में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु, सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चरित्र और सम्यक तप जैसे नौ सर्वोच्च पदों का नमन करके नौ दिन तक आयंबिल तप किया गया। इस मौके पर ओलीजी के तपस्वियों के अलावा सहयोगी श्री मदुरै जैन नवयुवक मण्डल महिला मंडल, बालिका मण्डल सहित शहर के विभिन्न सेवाभावी मंडलों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया । लाभार्थी क्षत्रीया वोरा परिवार द्वारा सम्मान किया गया। श्री संघ द्वारा लाभार्थी परिवार का सम्मान किया । कार्यक्रम में संघ के लीलचन्द पतियाट,जवेरीलाल बाफना, पृथ्वीराज पतियाट, रमेशकुमार संकलेचा, नरपतराज बागरेचा, भबुतमल फोलामुथा, किशोर बालड़, जुगराज जैन, पवनकुमार फोलामुथा, हितेश सदानी, विनोद सोलंकी , प्रदीप घोड़ा, कैलाश संकलेचा, सहित शहर के विभिन्न संस्थाओं व संघ के गणमान्य सदस्यगण,एवं महिलाएं ,बालिकाएं मौजूद रही



