लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

रामनगर में संत सतगुरू स्वामी राजप्रकाश महाराज का 60वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया

सूरत। स्वामी टेऊँराम आश्रम, रामनगर, सूरत में संत सतगुरू स्वामी राजप्रकाश महाराज का 60वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अखंड पाठ साहेब के आरंभ से हुई। इसके साथ ही विशेष पूजा-अर्चना, ध्वजवंदन, हवन एवं प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। सेवा भावना के तहत कन्या भोजन, दिव्यांगजन भोजन एवं ब्राह्मणों को भोजन प्रसाद का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली से पधारी मनोज रिया पार्टी द्वारा भगवान की आकर्षक झांकियों के साथ सुंदर धार्मिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर सराहा। अखंड पाठ भोग साहेब के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस भव्य कार्यक्रम में संतगणों में स्वामी देवप्रकाश, स्वामी ब्रह्मानंद जी, स्वामी अनंतप्रकाश, स्वामी रमेशप्रकाश, स्वामी रामप्रकाश, स्वामी चरणदास, संत दिलीप कुमार, संत राम प्रेमप्रकाशी, संत डॉ. संतोष देव, छोटा नवाब साँई छोटूराम साहेब एवं श्री जतिन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी संतों ने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button