Uncategorized

परवत क्षेत्र में व्यापारी के घर से नौकरानी ने उड़ाए 1.50 लाख के जेवर व नकदी

सूरत। परवतगाम स्थित शिवम हाइट्स में रहने वाले एक व्यापारी के घर से घरेलू काम करने वाली महिला द्वारा करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोडादरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार परवतगाम, शिवम हाइट्स फ्लैट नंबर 1002 में रहने वाले मूल राजस्थान निवासी व्यापारी अक्षय नटवरलाल अग्रवाल रिंग रोड स्थित सिल्क सिटी मार्केट में “जगदंबा क्रिएशन” नाम से साड़ी का व्यवसाय करते हैं। उनकी पत्नी बबीता अग्रवाल गर्भवती होने के कारण पिछले दो माह से घरेलू काम के लिए दर्शना बेन बोरसे (निवासी संजयनगर, लिंबायत) को रखा गया था।
2 अप्रैल 2026 को अलमारी में रखे लगभग 50,500 रुपये कीमत के सोने के जेवर तथा 1 लाख रुपये नकद गायब पाए गए। निजी स्तर पर जांच करने के बाद व्यापारी ने संदेह के आधार पर गोडादरा पुलिस थाने में नौकरानी दर्शना बेन बोरसे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
गोडादरा पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच पीएसआई एस. जे. कोटवाल कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button