सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
पार्ले पाइंट में श्री राम भक्त मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित
1552वें साप्ताहिक आयोजन में भजनों व धमाल गीतों से गूंजा माहौल

सूरत। पार्ले पाइंट स्थित रत्न अनुश्री अपार्टमेंट में श्री राम भक्त मंडल द्वारा शनिवार को 1552वां साप्ताहिक संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन महेश मालानी एवं राजेश मालानी के सौजन्य से 2बी, रत्न अनुश्री अपार्टमेंट, पार्ले पाइंट में सम्पन्न हुआ।
मंडल के सुनील माहेश्वरी ने बताया कि इस अवसर पर सालासर बालाजी के सुसज्जित दरबार में मंडल के सदस्यों ने मधुर वाणी में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान महेश मालानी, पवन स्वामी, राजूभाई प्रजापति एवं धर्मेश कोसम्बिया ने भजनों और धमाल गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर बाबा का गुणगान किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



