भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र सेना का विशाल महारक्तदान शिविर 19 अप्रैल को
गोडादरा स्थित राज पैलेस में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, 36 कॉम समाज से भागीदारी की अपील

सूरत। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विप्र सेना, सूरत द्वारा 19 अप्रैल को विशाल महारक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विप्र सेना कार्यालय, राज पैलेस, शनि मंदिर, गोडादरा में पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लालचंद सारस्वत ने उपस्थित पदाधिकारियों को आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समाज के सभी 36 कॉम के भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है।
विप्र सेना द्वारा आयोजित यह महारक्तदान शिविर 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक विप्र सेना कार्यालय, राज पैलेस, शनि मंदिर, गोडादरा, सूरत में आयोजित किया जाएगा।
संस्था द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में भाग लें और मानव सेवा में अपना योगदान दें। आयोजकों के अनुसार शिविर में रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।



