businessTextileक्राइमसूरत सिटी

अहमदाबाद के ठग ने कपड़ा व्यापारी से 5.22 लाख की ठगी

दलाल के जरिए लिया माल, भुगतान किए बिना मुकरा; सलाबतपुरा पुलिस में केस दर्ज

सूरत।शहर में कपड़ा कारोबार से जुड़े एक और ठगी के मामले में अहमदाबाद के व्यापारी और एक दलाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। रिंग रोड स्थित वणकर टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारी से 5.22 लाख रुपये का कपड़ा लेने के बाद आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और मुकर गए।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, खटोदरा क्षेत्र के खरवर नगर के पास रेनुका नगर निवासी अक्षय जीतेंद्रभाई पटेल वणकर टेक्सटाइल मार्केट में कपड़े का व्यापार करते हैं। मई 2023 में उनकी मुलाकात कपड़ा दलाल हेमंतभाई के माध्यम से अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित बीबीसी मार्केट में मायाटेक्सटाइल के संचालक सुरेंद्र रमेशलाल सदनानी से हुई थी।
दलाल हेमंतभाई ने सुरेंद्र को भरोसेमंद व्यापारी बताकर परिचय कराया था। इसके बाद अक्षय पटेल की महालक्ष्मी टेक्सटाइल फेब फर्म से सुरेंद्र को 5.22 लाख रुपये का कपड़ा भेजा गया।
माल प्राप्त होने के बाद भी आरोपी ने एक भी रुपया नहीं चुकाया और भुगतान से साफ इंकार कर दिया। ठगी का अहसास होने पर अक्षय पटेल ने सलाबतपुरा पुलिस थाने में दलाल हेमंतभाई और व्यापारी सुरेंद्र सदनानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button