सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत में यशवी फाउंडेशन द्वारा 101 जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न

सूरत। मानवता और सेवा के उद्देश्य से कार्य कर रहे यशवी फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित तृतीय सामूहिक विवाह महोत्सव शनिवार, 14 मार्च 2026 को भव्य रूप से संपन्न हुआ। डुमस एयरपोर्ट रोड स्थित राजघराना लॉन्स में आयोजित इस समारोह में 101 जरूरतमंद और पिताविहीन बेटियों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथि, समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यशवी फाउंडेशन की यह सेवा यात्रा लगातार विस्तार ले रही है। संस्था ने पहले वर्ष 21 और दूसरे वर्ष 51 बेटियों का विवाह संपन्न कराया था, जबकि इस वर्ष 101 बेटियों के विवाह कराकर समाज के सामने सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। सामूहिक विवाह की तैयारियां कई महीने पहले से ही शुरू कर दी गई थीं, जिसमें विशेष रूप से उन बेटियों को प्राथमिकता दी गई, जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसका लाभ केवल सूरत तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से संस्था की गतिविधियों से प्रभावित होकर अमरेली (गिर क्षेत्र) की एक बेटी ने भी संपर्क किया और वह भी इस सामूहिक विवाह महोत्सव में विवाह बंधन में बंधी।

भव्य समारोह में राज्य और शहर के कई राजनीतिक व सामाजिक अग्रणी, पुलिस अधिकारी तथा लगभग 4000 से अधिक अतिथियों की उपस्थिति में नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया। यशवी फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक बेटी को करियावर के रूप में फ्रिज, टीवी, अलमारी, गद्दे-तकिए तथा किचन सेट सहित आवश्यक घरेलू सामग्री भेंट की गई।
सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत अभियान को भी समर्थन देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर इन सभी 101 नवविवाहित बेटियों को एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर विरोधी) वैक्सीन दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button