सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

समस्त राजस्थान गौड़ ब्राह्मण संघ, सूरत का होली स्नेह मिलन समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

सूरत। समस्त राजस्थान गौड़ ब्राह्मण संघ, सूरत द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह 1 मार्च की रात्रि माहेश्वरी भवन, आई माता रोड, पर्वत पाटिया में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज के युवाओं के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया।
समारोह में नरेन्द्र शर्मा चंचल एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक एवं पारंपरिक मारवाड़ी नृत्यों ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों, सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर पदोन्नत समाज के युवाओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य रहे। वहीं समाज के गायक संतोष शर्मा एवं अनुराग शर्मा ने देशभक्ति, मारवाड़ी एवं फाल्गुनी होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया।
माहेश्वरी भवन खचाखच भरा रहा और भोजन प्रसाद के पश्चात भी युवाओं एवं महिलाओं ने देर रात तक नृत्य, संगीत और होली उत्सव का आनंद लिया। उत्साह, एकता और पारिवारिक माहौल के साथ कार्यक्रम अभूतपूर्व रूप से सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button