श्री श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई द्वारा ‘केरला स्टोरी 2’ का विशेष प्रदर्शन

सूरत: श्री श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई द्वारा उदना-मगदला रोड स्थित एक सिनेमा हॉल में फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 महिलाओं ने अपनी बहू-बेटियों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम संस्था की चेयरमैन सुमन गाड़ियां के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जबकि अध्यक्ष शालू खदरिया ने बताया कि सभी सदस्यों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
फिल्म प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने गहरी रुचि दिखाई और इसकी सराहना की। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि फिल्म से उन्हें यह महत्वपूर्ण सीख मिली कि किशोरावस्था में बच्चों के पालन-पोषण के दौरान उनकी भावनाओं और इच्छाओं को समझना बेहद जरूरी है, ताकि वे गलत दिशा में न जाएं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी कमिटी मेंबर्स और संयोजकों का विशेष सहयोग रहा।




