सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री महेश फागोत्सव प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

पुणा गांव–मगोब सनिया–पर्वत क्षेत्र में 3000 से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता, राधे-कृष्ण झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
सूरत। पुणा गांव, मगोब सनिया एवं पर्वत बारडोली माहेश्वरी क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में सूरत जिला माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित श्री महेश फागोत्सव प्रभात फेरी का आयोजन भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता के माहौल में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। शुभम हाइट्स मगोब तथा जलाराम ब्रजभूमि, पर्वत पाटिया क्षेत्र से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी में लगभग 3000 से अधिक समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।


पुणा गांव, मगोब सनिया एवं पर्वत बारडोली माहेश्वरी सभा के सचिव महेश पुंगलिया, सुनील बाहेती और श्यामसुंदर धूत ने विस्तार की विभिन्न सोसायटियों का शब्दों के माध्यम से स्वागत किया। संयोजक राजेश झंवर, कन्हैयालाल कल और राजेश राठी ने बताया कि शोभायात्रा में राधे-कृष्ण की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
प्रभात फेरी के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय सोसायटियों द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई तथा श्री रामचरित मानस मंडल द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मनुहार की व्यवस्था की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया।
शोभायात्रा में सूरत जिला माहेश्वरी सभा के सचिव अतीन बाहेती सहित जिला सभा की पूरी टीम और विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष-सचिवों की सक्रिय उपस्थिति रही। इसके साथ ही क्षेत्र के खुमानसिंह, अशोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
पूरे विस्तार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी का समापन सिलिकॉन पैलेस परिसर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई।
अंत में अध्यक्ष दीपक डागा, चेनसुख झंवर और राम अवतार झंवर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, कार्यकर्ताओं और उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button