सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सेवा फाउंडेशन की नई पहल : आयुर्वेदिक ओपीडी विभाग का शुभारंभ, स्वास्थ्य, सस्ती भोजन सेवा एवं सेवाओं का विस्तार

सूरत। समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं सेवा गतिविधियों को नई दिशा देते हुए सेवा आयुर्वेदिक मल्टी स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल में श्री धन्वन्तरि आयुर्वेद ओ.पी.डी विभाग के जनसेवा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 29 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम दक्षेश्वर महादेव मंदिर, जीएचबी रोड, उधना स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित होगा।
इस अवसर पर उधना विधायक मनुभाई पटेल उद्घाटन करेंगे, जबकि सूरत टेक्सटाइल बुर्ज (बीआरसी) के नरसीभाई भवाणी, पूर्व भाजपा शहर उपाध्यक्ष छोटूभाई पाटिल, यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेश पाटिल तथा चौकड़ीका परिवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सेवार्थी स्व. भंवरीदेवी सीतारामजी चौकड़ीका परिवार एवं सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
सेवा फाउंडेशन लंबे समय से समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए सेवा कार्य संचालित कर रहा है। फाउंडेशन के समन्वय से संचालित श्री लक्ष्मी नारायण अन्नपूर्णा सेवा (बीआरसी) के माध्यम से प्रतिदिन दोपहर लगभग 800 तथा सायंकाल करीब 400 लोगों को लागत मूल्य से कम दर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मिलेनियम मार्केट के सामने खेमानी भोजन सेवा द्वारा मात्र 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराकर श्रमिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत दी जा रही है।
सेवा कार्यों को सफल बनाने में बीआरसी सेवा में महावीर प्रसाद चौकड़ीया एवं नरसीभाई भवाणी का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, जबकि मिलेनियम मार्केट क्षेत्र में संचालित भोजन सेवा में विजय खेमानी का योगदान उल्लेखनीय माना जा रहा है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी फाउंडेशन ने उल्लेखनीय पहल करते हुए प्रगति टावर में सेवा हॉस्पिटल का विकास किया है तथा दक्षिणेश्वर मंदिर के सामने स्थित पुराने परिसर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं डेंटल ओपीडी सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। नव प्रारंभ हो रही आयुर्वेदिक ओपीडी सेवाओं के माध्यम से आमजन को किफायती एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
सेवा फाउंडेशन ने शहरवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस जनसेवा अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button