businessTextileक्राइमदिल्ली NCRसूरत सिटी

सारोली श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट के व्यापारी से 44.41 लाख की ठगी

दिल्ली की रेनबो एंटरप्राइज के व्यापारी संजीवकुमार गोयल पर धोखाधड़ी का आरोप

सूरत, 26 फरवरी। सारोली स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में कपड़ा व्यापारी के साथ 44.41 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सारोली पुलिस ने दिल्ली के व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वेसु नंदनी-1 के पास स्थित श्रृंगार रेसिडेंसी में रहने वाले रूपेशकुमार प्रेमकुमार साधक, सारोली श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट की दुकान नंबर 626 में एस.एस. क्रिएशन नाम से कपड़े का व्यापार करते हैं। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित हवेली हैदर की दूसरी मंजिल पर रेनबो एंटरप्राइज फर्म चलाने वाले व्यापारी संजीवकुमार रामकिशन गोयल से उनका व्यापारिक संपर्क हुआ था।
बताया गया है कि संजीवकुमार गोयल ने शुरुआत में नियमित भुगतान कर व्यापारी का विश्वास जीता। इसके बाद 29 सितंबर 2021 से 24 अगस्त 2023 के बीच कुल लगभग 97 लाख रुपये का कपड़ा माल खरीदा। हालांकि बाद में 44,41,399 रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया और संपर्क टालते रहे।
इस मामले में व्यापारी रूपेशकुमार साधक की शिकायत के आधार पर सारोली पुलिस स्टेशन में दिल्ली निवासी संजीवकुमार गोयल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।मामले की आगे की जांच एएसआई राधेश्याम किशनभाई द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button