businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली श्याम संगिनी मार्केट कपड़ा व्यापारी से 16.20 लाख की ठगी, कोलकाता के व्यापारी व दलाल पर मामला दर्ज

विश्वास में लेकर 2.21 करोड़ का माल मंगाया, शुरुआत में भुगतान कर बाद में रुपये रोककर संपर्क किया बंद

सूरत।सूरत के सारोली स्थित श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट के कपड़ा व्यापारी के साथ व्यापार के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोलकाता के व्यापारी और दलाल द्वारा विश्वास में लेकर माल मंगाने तथा बकाया भुगतान नहीं करने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
सारोली पुलिस सूत्रों के अनुसार, नवरतन तुलसीराम वैद (52) निवासी रामेश्वर पैलेस, भरथाणा-वेसू, सूरत तथा मूल निवासी बीदासर, जिला चूरू (राजस्थान) ने सारोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में प्रथम मंजिल पर दुकान नं.101 से 109 में “श्री जय अंबे टेक्सटाइल” नाम से कपड़े का व्यवसाय करते हैं।
शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2021 में परिचित दलाल निरंजन राठी ने कोलकाता के व्यापारी विजय अग्रवाल, मालिक “रिद्धि सिद्धि टेक्सटाइल” से व्यापार करवाने का भरोसा दिलाया। समय पर भुगतान का विश्वास दिलाने और व्यापारियों के रेफरेंस देने पर फरियादी ने व्यापार शुरू किया।
30 नवंबर 2021 से 16 सितंबर 2023 के बीच फरियादी द्वारा अलग-अलग बिलों के माध्यम से कुल 2,21,00,497 रुपये का नेटिंग कपड़े का माल कोलकाता भेजा गया। शुरुआत में भुगतान नियमित मिलने से विश्वास बढ़ा, लेकिन बाद में कुल 2,04,79,505 रुपये ही चुकाए गए और 16,20,992 रुपये बकाया रख दिए गए।
फरियादी द्वारा बार-बार उघाई करने पर व्यापारी और दलाल टालमटोल करते रहे और अब फोन उठाना भी बंद कर दिया है। आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत से विश्वास में लेकर धोखाधड़ी की।
सारोली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हे. को. पी.बी. सोनवणे कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button