सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

पर्वत पाटिया क्षेत्र में श्री महेश प्रभात फेरी व फागोत्सव का भव्य आयोजन

कृष्ण–राधा की झांकी के साथ 2500 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

सूरत। पर्वत पाटिया क्षेत्र में होली महोत्सव के अवसर पर श्री मॉडल टाउन डुंभाल माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में बुधवार, 4 मार्च 2026 को श्री महेश प्रभात फेरी एवं फागोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में अक्षर बस्ती, सालासर बस्ती और मॉडल टाउन डुंभाल क्षेत्र के सनातन परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभात फेरी की शुरुआत अक्षर टाउनशिप सोसायटी स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण-राधा की जीवंत झांकी की आरती के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा पर्वत पाटिया क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण के लिए निकली।
प्रभात फेरी में लगभग 2500 से 3000 महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। मार्ग में विभिन्न सोसायटियों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया तथा कई स्थानों पर मनुहार और जलपान की व्यवस्था भी की गई।
माहेश्वरी समाज द्वारा पिछले सात वर्षों से इस प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के साथ-साथ विभिन्न सनातन धर्मावलंबी परिवार भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। कार्यक्रम में हिंदू धर्म की विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति गीतों और भजनों के साथ श्रद्धालुओं ने आदर्श होली खेलते हुए उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर सूरत जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मॉडल टाउन डुंभाल माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष अनिल मनियार और सचिव राकेश पुगलिया ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। वहीं कोषाध्यक्ष एवं प्रभात फेरी के संयोजक सत्यनारायण कपूरिया ने बताया कि मॉडल टाउन डुंभाल माहेश्वरी सभा समाजोपयोगी कार्यों में निरंतर सक्रिय रहती है और आगे भी ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button