सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

निःशुल्क हेल्थ चेकअप एवं ब्लड डोनेशन कैंप में 58 यूनिट रक्त संग्रह, नारी शक्ति का सम्मान

100 लोगों की स्वास्थ्य जांच, समाजसेवा के साथ विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं का अभिनंदन

सूरत। अग्रवाल सेवा संघ, सूरत (बिहार इकाई) वैदेही ग्रुप द्वारा श्री दादी मंदिर, सिटीलाइट परिसर में निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप एवं ब्लड डोनेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। सेवा भावना से आयोजित इस शिविर में नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही, जिसमें 58 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया तथा लगभग 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच संपन्न हुई।
कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में श्री शक्तिधाम सेवा समिति, मारवाड़ी युवा मंच–सूरत एवं साकेत ग्रुप की अहम भूमिका रही। चिकित्सा सहयोग किरण हॉस्पिटल द्वारा प्रदान किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर जांच, ईसीजी, बीएमआई, जनरल फिजिशियन परामर्श, रेंडम ब्लड शुगर तथा SpO₂ जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
अग्रवाल सेवा संघ की यह पहली सेवा गतिविधि रही, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। “आपका एक यूनिट रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है” संदेश के साथ नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

श्री शक्तिधाम सेवा समिति के अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सराफ ने बताया कि
कार्यक्रम के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज, चिकित्सा, विधि, प्रशासन एवं सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित अतिथियों में पार्षद रश्मि साबू, सुमन गाड़िया, संध्या अनूपमसिंह गहलोत, डीसीपी शैफाली बरनवाल, अनुपम, पन्ना मौमाया, विशाखा जैन, निधि ठाकुर, जुली कोठिया, कन्नन देसाई, भक्ति बा डाभी सहित पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों, एडवोकेट प्रतिभा देसाई, वैष्णवी बारडोलीवाला, डॉ. आशा मंत्री, डॉ. भूमि पंसारी तथा समाजसेवी ऋतु राठी सहित शहर की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वनाथ पचेरिया ने कुशलतापूर्वक किया। आयोजकों ने भविष्य में भी समाजसेवा से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button