सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
माहेश्वरी महिला मंडल वेस्ट ने धूमधाम से मनाया गणगौर सिंजारा उत्सव

सूरत। माहेश्वरी महिला मंडल वेस्ट द्वारा गणगौर सिंजारा का कार्यक्रम हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत, नाटिका तथा गणगौर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
मंडल की बहनों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को रंगीन बना दिया। इस आयोजन में करीब 400 बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन के साथ हुआ।
मंडल की अध्यक्ष सुजाता सोनी और सचिव उषा हेडा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त किया।


