सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
जिन्दगी जीवदया ट्रस्ट एवं रांदेर पोलिस द्वारा पानी के कुंडो का वितरण किया गया

सूरत।सूरत शहर की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था ‘जिन्दगी जीवदया ट्रस्ट’ द्वारा सूरत शहर रांदेर पोलिस स्टेशन के साथ मिलकर गरमी में पशु एवं पक्षियों को पीने का पानी प्राप्त हो इस हेतु 200 से ज्यादा पानी के कुंडो का आम जनता में निःशुल्क वितरण ॠषभ चार रास्ता, रांदेर रोड़, सूरत पर किया गया।
इस सेवाकार्य में सूरत शहर के रांदेर पोलिस स्टेशन के पोलिस इंस्पेक्टर श्री आर.जे चौधरी सर, पोलिस इंस्पेक्टर एम.के गोस्वामी सर एवं रांदेर पोलिस के पुरूष एवं महिला पोलिस स्टाफ तथा जिन्दगी जीवदया ट्रस्ट के संस्थापक दीप मेहता एवं पवन हासीजा उपस्थित रहे।




