सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गुजरात उत्तरभारतीय सेवा संघ द्वारा स्व. विक्रमसिंह शेखावत की शोकसभा आयोजित

बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर दी श्रद्धांजलि

सूरत। महानगर वॉर्ड-30 में गुजरात उत्तरभारतीय सेवा संघ द्वारा राजस्थान क्षत्रिय राजपूत समाज के युवा अग्रणी स्वर्गीय विक्रमसिंह शेखावत की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया। यह सभा नगरसेविका रीना सिंह राजपूत के कार्यालय के पास स्थित गिरिराज होटल के बैंक्वेट हॉल में रविवार को सुबह 11 से 1 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शोकाकुल लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान क्षत्रिय राजपूत समाज के अग्रणी स्व. विक्रमसिंह शेखावत का हृदयाघात से निधन हो गया था। उनके निधन से समाज में शोक की लहर फैल गई। उनकी स्मृति में गुजरात उत्तरभारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष एवं राजनीतिक अग्रणी अजीत सिंह राजपूत के नेतृत्व में यह शोकसभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर लड्डूगोपाल गौशाला के मुख्य संचालक शास्त्री स्वामी हरिजीवनदासजी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्व. विक्रमसिंह शेखावत के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ। वे सभी समाजों को एक सूत्र में बांधने वाले परोपकारी और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे तथा जरूरत पड़ने पर हर कार्य में आगे बढ़कर सहयोग करते थे।
उन्होंने कहा कि स्व. विक्रमसिंह द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के कारण उनकी कमी हर समाज को खलेगी। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button