सामाजिक/ धार्मिक

गोपी मार्केट में धूमधाम से मनाई गई चेटीचंड झूलेलाल जयंती

सिंधी क्लोथ एसोसिएशन के आयोजन में व्यापारियों और समाजजनों ने दी बधाई, भंडारे का हुआ आयोजन

सूरत:
सूरत शहर में सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड के अवसर पर गोपी मार्केट में भव्य और धार्मिक आयोजन किया गया। सूरत सिंधी क्लोथ एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के व्यापारी, पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश लालवानी द्वारा सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को चेटीचंड एवं भगवान झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया।
धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान झूलेलाल को विधि-विधान से प्रसाद अर्पित किया गया। इसके पश्चात प्रज्वलित दीप को प्रेम प्रकाश आश्रम ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला। सिंधी समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने पारंपरिक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश भी प्रसारित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button