सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गौ सेवा व वृक्षारोपण कर स्व. विक्रम सिंह शेखावत को दी श्रद्धांजलि

सूरत। राजस्थान युवा संघ के यशस्वी अध्यक्ष स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत के बारहवें के अवसर पर रविवार को संघ के कार्यकर्ताओं ने ओम नन्देश्वर गौशाला में गौ सेवा कर तथा उनकी पावन स्मृति में वृक्षारोपण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गौमाता को लापसी का भोग लगाया और हरे चारे से भरी एक गाड़ी गौशाला में भेंट की। साथ ही सभी ने गौमाता की सेवा कर स्व. शेखावत द्वारा किए गए समाज सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बताया गया कि समाजसेवी स्व. विक्रम सिंह शेखावत का हाल ही में फागोत्सव कार्यक्रम के पश्चात अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार और अंतिम क्रिया उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी (राजस्थान) में संपन्न हुई।
संघ के कार्यकर्ताओं के अनुसार स्व. शेखावत की स्मृति में राजस्थान युवा संघ, उनके परिवार, क्षत्रिय राजस्थान राजपूत समाज तथा सर्व समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा आगामी रविवार को सूरत के तुलसी पार्टी प्लॉट में शाम 6 से 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस श्रद्धांजलि सभा में समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में समा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button