सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
गणगौर उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

सूरत,वीआईपी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर, सुरतधाम में शनिवार को श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा गणगौर उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह पाँच बजे से ही मंदिर के लखदातार हॉल में महिलाओं द्वारा गणगौर का पूजन किया गया। शाम तीन बजे से गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं द्वारा अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शाम पाँच बजे मंदिर प्रांगण पर गणगौर का ईकोफ्रैंडली विसर्जन किया गया। श्याम मंदिर पर अनेकों महिलाओं एवं युवतियों द्वारा अपनी-अपनी गणगौर का विसर्जन भी किया गया। इस मौके पर हज़ारों महिलाएं मंदिर प्रांगण में उपस्थित रहीं।



