सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

गंगाशहर माहेश्वरी समाज, सूरत का होली स्नेह मिलन उत्साहपूर्वक सम्पन्न

सूरत। गंगाशहर माहेश्वरी समाज, सूरत द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 1 मार्च 2026 को तुलसी होटल के बैंक्वेट हॉल में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में गंगाशहर मूल के माहेश्वरी समाज के सभी परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक चंग की धमाल तथा विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष आकर्षण के रूप में कान्हा संग फूलों की होली खेली गई, जिसने सभी को भक्तिमय एवं उत्सवी माहौल में रंग दिया।
अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button