एक शाम श्री माजीसा माता रानी भटियाणी के नाम,भक्ति संध्या का आयोजन

सूरत। माजीसा माता रानी भटियाणी ट्रस्ट की ओर से मीडिया बंधुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए बड़े हर्ष के साथ सूचित किया गया है कि पलसाना-बलेश्वर स्थित श्री माजीसा धाम का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है और मंदिर निर्माण लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसी क्रम में मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं की सहभागिता और भक्ति भाव को बढ़ाने के उद्देश्य से “एक शाम श्री मां के नाम” कार्यक्रम एवं चढ़ावे की बोलियों के साथ विशाल भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह भव्य आयोजन 15 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 2:00 बजे भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के सामने आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार महावीर सांखला (नागौर), श्रीमती आशाजी वैष्णव (अहमदाबाद) तथा अनिलजी सालेचा (मुंबई) अपनी मधुर वाणी में माजीसा माता के भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को श्री हितेशभाई शास्त्री का आध्यात्मिक सानिध्य भी प्राप्त होगा।
कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 12:39 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा के जाजम के लाभार्थी श्रीमती प्रमिला भगवानभाई चाण्डक परिवार के निवास स्थान कैपिटल ग्रीन, गेट नं. 1, टावर E/2, बी-2, फ्लैट नं. 102, वेसु से प्रारंभ होकर भक्ति स्थल तक पहुंचेगी। इसके पश्चात दोपहर 2:38 बजे जाजम का शुभ मुहूर्त संपन्न होगा और दोपहर 2:00 बजे से भक्ति कार्यक्रम प्रारंभ होकर चढ़ावे की बोलियों के साथ मां की आराधना की जाएगी।सांय 5 बजे महाप्रसादी का आयोजन रहेगा।
ट्रस्ट द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे अपने इष्ट-मित्रों और परिवारजनों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भक्ति आयोजन को सफल बनाएं और मां माजीसा की कृपा प्राप्त करें।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पुखराज संकलेचा ने पत्रकार परिषद में बताया कि बलेश्वर स्थित माजीसा धाम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और इसका भव्य मुहूर्त एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह 19 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
पत्रकार परिषद में सचिव रमेश राठी गणपत भंडारी,सवाई चाण्डक,सवाई संखलेचा,राकेश ओस्तवाल,मनोहर राठी,राकेश घीया,महावीर धारीवाल,नरेश अब्बानी आदि मौजूद रहे।



