सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

चारण समाज के दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल समापन, फ्रेंड्स क्लब बनी चैंपियन

सूरत। सूरत चारण समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को एसएमसी क्रिकेट ग्राउंड, गोड़ादरा में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। 14 और 15 मार्च को आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने भाग लिया, जहां खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और बड़ी संख्या में दर्शक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में मौजूद रहे। खिलाड़ियों के जोश और आयोजकों की बेहतर व्यवस्थाओं के कारण यह आयोजन बेहद सफल और यादगार रहा।
फाइनल मुकाबले में शंकर रत्नु की टीम फ्रेंड्स क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम करणी क्रिकेट कप अपने नाम किया। वहीं रविराज शांन्दु की टीम बन्ना इलेवन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया।
व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सुमेर दान देथा को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। तेजकरण बारठ को शानदार बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बल्लेबाज तथा जयेश देथा को प्रभावशाली गेंदबाजी के लिए बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया।
समापन समारोह में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगकर्ताओं और उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से समाज में खेल भावना को बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button