businessTextileसूरत सिटी

चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने पुणे में आयोजित ‘गौ टेक एक्सपो 2026’ का किया दौरा

सूरत में 2027 में ‘गौ टेक एवं डेयरी टेक्नोलॉजी एक्सपो’ आयोजित करने पर हुई चर्चा

सूरत, 24 मार्च। द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला तथा चैंबर की एग्रीकल्चर एंड एनिमल हसबेंडरी कमेटी के चेयरमैन के.बी. पिपलिया ने महाराष्ट्र के पुणे में 20 से 23 मार्च 2026 तक आयोजित गाय आधारित ग्लोबल समिट एवं एक्सपो ‘गौ टेक 2026’ का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया तथा आयोजित सेमिनार में भी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
इस एक्सपो में गाय आधारित उत्पाद बनाने वाले उद्योगकारों, दुग्ध उत्पादकों, मशीनरी निर्माताओं तथा प्रयोगशाला क्षेत्र से जुड़े अनेक उद्यमियों ने भाग लिया। विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शित उत्पादों और नई तकनीकों का प्रतिनिधिमंडल ने विस्तार से अध्ययन किया। गऊ आधारित उत्पादों की बढ़ती मांग और इस क्षेत्र में मौजूद व्यावसायिक संभावनाओं को लेकर प्रतिनिधियों ने विशेष रुचि दिखाई।
चैंबर के उपाध्यक्ष अशोक जीरावाला ने बताया कि एक्सपो के दौरान भारत सरकार के गौ सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. वल्लभ कथिरिया के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूरत में फरवरी 2027 के दौरान ‘गौ टेक एवं एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी’ एक्सपो आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस प्रस्तावित एक्सपो में पशु मेला भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें गाय, घोड़े और हाथियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स और भारत सरकार के गौ सेवा आयोग के बीच जल्द ही एमओयू साइन किए जाने की भी संभावना है।
प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि सूरत में इस प्रकार के बड़े आयोजन से गौ आधारित उद्योग, डेयरी और पशुपालन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा तथा उद्योगकारों और किसानों के लिए नए व्यवसायिक अवसर विकसित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button