सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

बीकानेर माहेश्वरी समाज का गणगौर उत्सव एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

बीकानेर माहेश्वरी समाज का गणगौर उत्सव एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
सूरत। बीकानेर माहेश्वरी समाज द्वारा गणगौर उत्सव एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च को पर्वत पाटिया स्थित माहेश्वरी लग्जरीया में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने भाग लिया और पारंपरिक गणगौर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने आकर्षक नृत्य तथा नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर समाज के उन बच्चों का विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिन्होंने विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में सफलता प्राप्त कर समाज का नाम रोशन किया है। वहीं बीकानेर निवासी श्री गौरीशंकर जी मोहता को उनके समाजसेवी योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बीकानेर, गंगाशहर, भीनासर, सागर तथा उदरामसर से जुड़े समाज के अनेक परिवारों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और भाईचारे का वातावरण बना रहा।समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए स्वादिष्ट ठंडाई एवं भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही समाज की ओर से आगामी अगस्त माह में बीकानेर माहेश्वरी समाज द्वारा “बॉक्स क्रिकेट सीजन–2” के भव्य आयोजन की घोषणा भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button