सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
विराट हिंदू सम्मेलन की शिव बारात से होगी शुरुआत
सूरतमहाशिवरात्रि के उपलक्ष में डॉ हेडगेवार विस्तार हिंदू समिति वेसु द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया जाएगा। समिति के लोकेंद्र दोदराजका ने बताया की इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत शिव बारात से किया जाएगा। शिव बारात शाम चार बजे वेसु अथित रुद्रम एवेन्यू अपार्टमेंट से रवाना होगी। बारात वेसु स्थित साईं जलाराम मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद विराट हिंदी सम्मेलन होगा। जिसमे अनेकों वक्ता अपने व्याख्यान देंगे।




