राजनीतिसूरत सिटी

सूरत की फाइनल मतदाता सूची जारी, 12.34 लाख नाम हटे

शहर में कुल 36,39,042 मतदाता शामिल, चोर्यासी विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता

सूरत, 17 फरवरी। राज्यभर की तरह सूरत जिले की फाइनल मतदाता सूची भी आज कलेक्टर द्वारा जारी कर दी गई। सूरत शहर की विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम सूची कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी ने घोषित की। सर प्रक्रिया के तहत तैयार की गई सूची में पहले कुल 48,73,512 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से 12,34,470 नाम हटाए जाने के बाद अब फाइनल सूची में कुल 36,39,042 मतदाता रह गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सूरत की सभी विधानसभा सीटों में चोर्यासी विधानसभा सबसे बड़ी बनी हुई है। यहां 1,83,571 मतदाता कम होने के बावजूद यह राज्य की सबसे बड़ी विधानसभा बनी हुई है। इस संबंध में शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी और मुख्य चुनाव अधिकारी की निगरानी में यह सूची तैयार की गई। सर प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने दिन-रात मेहनत कर मतदाता सूची को अपडेट किया। बीएलओ की प्रक्रिया के बाद आपत्तियों और दस्तावेज जमा करने की कार्रवाई भी पूरी की गई।
इस दौरान ओलपाड, मांगरोल, मंडवी, कामरेज, सूरत ईस्ट, सूरत नॉर्थ, वराछा रोड, करंज, लिंबायत, उधना, मजूरा, कतारगाम, सूरत वेस्ट, चोर्यासी, बारडोली और महुवा समेत कुल 16 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची तैयार की गई है। इनमें चोर्यासी विधानसभा में सबसे अधिक 4,29,999 मतदाता दर्ज हुए हैं, जबकि करंज विधानसभा में 1,01,335 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
एक महीने तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां
चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद जारी मतदाता सूची में आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। राज्यभर में नए मतदाता पंजीकरण के लिए करीब 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, फॉर्म नंबर 7 के तहत नाम हटाने को लेकर करीब 1.83 लाख आवेदनों को लेकर विवाद भी सामने आया था। अब फाइनल सूची जारी होने के बाद हटाए गए नामों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विधानसभा क्रमांक। विधानसभा का नाम

155. ओलपाड 367315

156. मांगरोल 205457

157. मांडवी 228876

158. कामरेज 423655

159. सूरत पूर्व 170928

160. सूरत उत्तर 118634

161. वराछा 140192

162.करंज 101335

163 लिम्बायत। 208661

164. उधना 165895

165.मजूरा 196581

166.कतारगांव 239189

167.सूरत पश्चिम 214315

168.चोर्यासी 429699

169. बारडोली 218912

170 महुवा 209398

कुल-3639042

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button