क्राइमसूरत सिटी

रांदेर के कपड़ा व्यापारी से दलाल बनकर ₹18.50 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

सूरत (रांदेर)।
रांदेर क्षेत्र में जमीन दिलाने का झांसा देकर कपड़ा व्यापारी से ₹18.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रांदेर रोड स्थित शालीमार सोसायटी में रहने वाले जुनेद बिलाल मेमन कपड़ा व्यापार से जुड़े हैं। वर्ष 2013 में उनकी पहचान रमेशभाई राधेश्याम झाकोटिया और उमेशभाई जशवंतलाल मेहता से हुई थी। दोनों ने खुद को जमीन के दलाल बताते हुए रांदेर रेवेन्यू सर्वे नंबर 309 की भूमि को प्रशासनिक अधिग्रहण से मुक्त कराने का भरोसा दिलाया।
आरोपियों ने बताया कि उक्त जमीन की मूल मालकिन भानुबेन बेचरदास पटेल हैं और वे उस जमीन के प्रशासनिक उपयोगकर्ता हैं। जमीन पाला योजना में अधिग्रहित होने के कारण उसे मुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी कराने का दावा किया गया। इस भरोसे पर 20 सितंबर 2014 को जुनेद मेमन से कुल ₹25.50 लाख ले लिए गए।
बाद में जब जमीन नहीं मिली और रकम वापस मांगी गई, तो आरोपियों ने किस्तों में केवल ₹6 लाख लौटाए और शेष ₹18.50 लाख वापस नहीं किए। खुद को ठगा महसूस करने पर जुनेद मेमन ने 18 जनवरी 2026 को रांदेर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 316(5), 318(4) और 54 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस अधिकारी एच.एन. परमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेशभाई जशवंतलाल मेहता (65), निवासी सिटी लाइट क्षेत्र, को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button