Uncategorized

मानव मंदिर आश्रम में 650 जरूरतमंदों को नारायण भोज कराया

सूरत। श्री श्याम प्रचार मंडल द्वारा 17 फरवरी 2026, अमावस्या के पावन अवसर पर कामरेज स्थित मानव मंदिर आश्रम में 650 जरूरतमंदों को नारायण भोज कराया गया। इस सेवा कार्य के यजमान राजेश प्राणसुक्का रहे, जिन्होंने अपनी 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ और पुत्र केशव के जन्मदिन के अवसर पर यह पुण्य कार्य कराया।
मंडल के अध्यक्ष विनोद ने संदेश देते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपना जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे विशेष अवसर इन असहाय लोगों के बीच मनाने चाहिए, जिससे उन्हें भी खुशी मिल सके।
कोषाध्यक्ष विपिन जी ने बताया कि इन जरूरतमंदों की सेवा कर सभी सदस्यों को आत्मिक संतोष मिला है और आगे भी ऐसे सेवा कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रकाश, गौरव, विक्रम और चंद्रेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button