businessTextileअहमदबादसूरत सिटी

कॉटन आधारित टेक्सटाइल और गारमेंट उत्पादों को ड्यूटी फ्री करने से सूरत के उद्योगों को लाभ

सूरत।केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 11 फरवरी को उद्योग जगत के साथ हुई एक इंटरैक्शन बैठक में महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश को अमेरिकी कपास से बने टेक्सटाइल और गारमेंट उत्पादों पर जो ड्यूटी-फ्री एक्सेस की शर्तें दी गई हैं, वही शर्तें अब भारत पर भी लागू की जाएंगी। इससे भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा।
इस निर्णय से सूरत सहित पूरे देश में कार्यरत कॉटन आधारित टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योगों को बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। विशेष रूप से वे उद्योग, जो अमेरिकी कपास का उपयोग कर गारमेंट तैयार करते हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम कस्टम ड्यूटी के साथ निर्यात करने का अवसर मिलेगा।
बांग्लादेश को मिल रही ड्यूटी-फ्री सुविधा के बाद अब भारत को भी इसका लाभ मिलने से वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और भारतीय उद्योग समान शर्तों पर मुकाबला कर सकेंगे। यह कदम टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ सूरत जैसे प्रमुख टेक्सटाइल हब के लिए नई संभावनाएं खोलने वाला साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button