सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल समाज ट्रस्ट की गर्भाशय कैंसर रोकथाम मुहिम को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

सूरत। अग्रवाल समाज ट्रस्ट द्वारा संचालित गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान को समाज में अप्रत्याशित रूप से सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर में पिछले चार वर्षों से यह टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, लेकिन गत माह से भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से इसे निःशुल्क कैंप के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का लाभ उठाने वाले परिवारों के मौखिक प्रचार से बड़ी संख्या में बहिनों और कन्याओं ने टीकाकरण में रुचि दिखाई है।
इसी क्रम में 13 फरवरी को चौथे निःशुल्क कैंप का आयोजन श्रीमती वीणा संदीप सिंगल के सौजन्य से किया गया, जिसमें 108 बहिनों एवं कन्याओं को वैक्सीन लगाई गई। कैंप का दीप प्रज्वलन श्रीमती रेणु विकास मित्तल और लायन मोना देसाई के करकमलों से हुआ।
इस अवसर पर स्पॉन्सर परिवार के सुशील सिंगल, संदीप सिंगल, स्नेहलता सरावगी, रौनक, हिमांशु और गौरव सिंगल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ट्रस्ट संरक्षक संजय जगनानी, चेयरमैन श्याम खेतान, सचिव राजू जयबाबा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन मोदी, उपाध्यक्ष प्रदीप गाड़िया, मोनू देवड़ा, जगमोहन जालान, पवन गुप्ता और राजेश बजावा उपस्थित रहे। हेल्थ सेंटर के चेयरमैन श्रवण शीतल, विनोद चिड़ावावाला, अरविंद गाड़िया, विमल भूत और अजय विद्वातका ने अतिथियों का स्वागत किया।
हेल्थ सेंटर के संस्थापक चेयरमैन सुशील बजाज और मार्गदर्शक विजय खेमानी ने बताया कि इस सेवा को मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद का प्रमाण यह है कि आगामी 1 मार्च को भामाशाह मुरारी लाल भूत ने पुनः 108 बेटियों के वैक्सीनेशन और नेत्र चिकित्सा कैंप के लिए आर्थिक सहयोग देने का संकल्प लिया है। इसके बाद लक्ष्मीपति परिवार द्वारा मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करने की घोषणा भी की गई है।
ट्रस्ट अध्यक्ष कोकी अग्रवाल ने कहा कि “एक बेटी की जिंदगी दो परिवारों का भला करती है” और “नारी सुरक्षित तो सृष्टि सुरक्षित” के उद्देश्य से ट्रस्ट 1 मार्च को ही 2100 निराश्रित माताओं को लगभग 40 दिन का राशन वितरित करेगा। राशन वितरण के भामाशाह ने अपना नाम गुप्त रखते हुए इसे परमात्मा की कृपा बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button