अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया महिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन रेणु अग्रवाल अध्यक्ष व सुधा तुलस्यान सचिव बनी

सूरत।अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया, सूरत की महिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन 18 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। इस चुनाव में रेणु अग्रवाल को अध्यक्ष, सुधा तुलस्यान को सचिव तथा सुनीता झुंझुनूवाला को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में रश्मि मिहारिया, उमा कैसान, संगीता सुंदरका, मेघा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, मधु बंसल, सुमन जालान, ललिता बेरीवाल और जुली अग्रवाल का चयन किया गया।
नवनियुक्त महिला कार्यकारिणी का स्वागत मीनाक्षी मोदी, मीनाक्षी गोयल, अनीता राजू भाई अग्रवाल तथा अनीता हरीश अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया, सूरत के अध्यक्ष राजू अग्रवाल (पूर्व कॉरपोरेटर), सचिव विष्णु रेनवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (SIP), चुनाव अधिकारी गोविंद बजाज, हरीश अग्रवाल (चिड़ावा), संदीप बंसल तथा मुकेश ककरानिया ने नई कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष राजू भाई अग्रवाल ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए चुनाव अधिकारी का आभार व्यक्त किया।
इसके बाद नवनियुक्त महिला कार्यकारिणी ने सबसे पहले गौशाला जाकर गौपूजा कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला कार्यकारिणी के साथ अध्यक्ष राजू भाई अग्रवाल, हरीश अग्रवाल (चिड़ावा) और संदीप बंसल भी उपस्थित रहे।
अग्रवाल समाज पर्वत पाटिया के सचिव विष्णु रेनवाल ने भी फोन के माध्यम से नई महिला कार्यकारिणी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




