अग्रवाल बिजनेस वूमेन एंटरप्रेन्योर की बैठक आयोजित, स्वावलंबन पर दिया जोर

सूरत। अग्रवाल समाज ट्रस्ट घुड़दौड़ रोड महिला इकाई द्वारा रविवार को अडाजन स्थित एक होटल में अग्रवाल बिजनेस वूमेन एंटरप्रेन्योर की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
अग्रवाल बिजनेस नेटवर्क वूमेन एंटरप्रेन्योर का मुख्य उद्देश्य सूरत की अग्रवाल महिलाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना, उनके व्यापार-व्यवसाय का प्रचार-प्रसार करना तथा आपसी सहयोग से उन्हें स्वावलंबी बनाना है।
बैठक में महिला इकाई की अध्यक्षा रेखा जालान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, वहीं जोन-7 की डीसीपी सैफली मैडम ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की कन्वीनर संगीता अग्रवाल, सरला गाड़िया एवं अनीता अग्रवाल का आयोजन में विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महिला उद्यमियों में सोनिका बजारी, अभिलाषा अग्रवाल, अनीता नांगलिया सहित सैकड़ों महिलाओं ने अपने-अपने व्यापार और व्यवसाय के बारे में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में अग्रवाल युवा इकाई के अध्यक्ष निखिल गर्ग, रौनक मोदी, सचिव अंकुर चंगोई, परिमल राजगढ़िया, साकेत बजाज तथा एबीएन के कई सदस्य भी उपस्थित रहे।



